दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में एक चरण में मतदान संपन्न होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में एक चरण में मतदान संपन्न होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को पार्टी ने अपना चुनावी कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
नए साल 2025 में मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और युवाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की तैयारियों और राज्य में खेल सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतपोल पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल को सीबीआई द्वारा विकसित किया गया है और इसका उद्देश्य देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है।
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को आज 6 जनवरी 2025 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत किशोर 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (CCE) में पेपर लीक के आरोपों को लेकर परीक्षा रद्द कराने और अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने चमोली जिले की प्रसिद्ध मलारी शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दिल्ली स्थित इंडिया गेट का नाम बदलकर 'भारत माता द्वार' करने की मांग की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें इस बार कुल 1,55,24,858 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिला वोटरों को साधने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की है। इस योजना के तहत सत्ता में आने पर दिल्ली की हर महिला को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।
चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का प्रकोप अब भारत तक पहुंच गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने पुष्टि की है कि कर्नाटक में दो लोग HMPV से संक्रमित पाए गए हैं।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में चार रिक्त मंत्री पदों को भरने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किए जा सकते हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन पर जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन पर लंबित समस्याओं के निराकरण के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को नया आयाम देते हुए मलारी, मुनस्यारी और प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के ट्वीड से बनी जैकेट और मफलर पहनने की शुरुआत की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है।