रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रिया डोमिनिक थीम को हराकर अपने करियर का 8वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। मौजूदा चैंपियन जोकोविक ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल खेल रहे थीम को 6-4, 4-6, 2-6, 6-3, 6-4 से मात देकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
जोकोविच ने तीन घंटे और 59 मिनट में यह मुकाबला जीता। सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का रेकॉर्ड अपने नाम रखने वाले जकोविच का यह आठवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 में यह खिताब जीता था। वह 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं और ओपन एरा के लिहाज से यह एक रेकॉर्ड है।
32 साल के जोकोविक के करियर की बात करे तो यह उनका 17वां एकल ग्रैंड स्लैम खिताब है।वहीं अगर बात, थीम की करे तो यह उनका तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था और तीनों में उनको अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है।