रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरूष युगल का फाइनल खेला गया। फाइनल राजीव राम और जो सेलिसबरी की जोड़ी ने अपने नाम किया। बता दें राजीव और सेलिसबरी की जोड़ी ने मैक्स पुर्सेल और ल्यूक सेविले की वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता।
राम और ब्रिटेन के सेलिसबरी ने अपने कौशल और अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने पहले सेट के सातवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया जबकि दूसरे सेट में दो ब्रेक प्वाइंट लेकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने सर्व पर केवल सात अंक गंवाये और अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को एक बार भी ब्रेक प्वाइंट लेने की स्थिति में नहीं पहुंचने दिया।