IOS 14 के साथ Apple ऐप्पल ट्रांसलेट नाम का एक गेम चेंजर ऐप लेकर आया है, जिसका उद्देश्य Google ट्रांसलेट की जगह लेना है। ऐप्पल का नया ट्रांसलेटर ऐप सामान्य भाषा ट्रांसलेशन के साथ साथ इसमें और भी फ़ीचर शामिल किये गए हैं। जैसे कि Conversation Mode, Language Support जैसी सुविधाएं दी गई है।
Text को ट्रांसलेट करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
1.Google ट्रांसलेटर जैसे ही आप को यहाँ पे भी दो बॉक्स मिलेंगे जिसमें आप अपने मन की भाषा आप उसमें लिख सकते हैं जिसे कन्वर्ट करना है।
2.मनपसंद भाषा में टाइप करना शुरू करें जिससे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
3.टेक्स्ट लिखने के बाद आप को Go पे टैप करना है। जैसे ही आप टैप करेंगे आप देखेंगे कि आप का लिखा हुआ आप के मनपसंद भाषा में कन्वर्ट हो गया है।
स्पीच को ट्रांसलेट करने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
1.एप्लीकेशन को खोलिये और वहाँ दिये गए बॉक्स पे क्लिक कीजिये और लैंग्वेज का चयन कीजिये।
2.इसके बाद टेक्स्ट फील्ड के नीचे स्थित माइक्रोफोन बटन पर टैप करें और बोलना शुरू करें। आप उन दोनो भाषाओं में से किसी में भी बोल सकते हैं जिसे आपने चुना है।
3. एक बार पॉज करने के बाद ऐप आपकी स्क्रीन पर कन्वर्ट किया हुआ स्पीच दिखाएगा।
4.आप दुबारा उस प्ले बटन पे टैप कर सकते हैं और कन्वर्ट स्पीच को दुबारा सुन सकते हैं।
इन लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा एप्पल का ट्रांसलेटर एप्प:
Apple Translate वर्तमान में 12 भाषाओं का समर्थन करता है। इनमें अरबी, चीनी, अंग्रेजी (यूएस), अंग्रेजी (यूके), फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश शामिल हैं।
समय बीतने के साथ साथ कंपनी अन्य भाषाओं को भी जोड़ेगी।
कभी भी यूज़ करने के लिए आप इसमें लैंग्वेज को ऑफलाइन मोड में भी डाउनलोड कर सकते हैं।