Apple पहली बार भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलने जा रही है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अगले माह से भारत में ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत कर सकती है। यह ऑनलाइन स्टोर दशहरा-दीवाली तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे। भारत में सितंबर से नवंबर तक इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान की काफी डिमांड रहती है। ऐसे में कंपनी ने इस मौके का फायदा उठाने के इरादे से सितंबर से ऑनलाइन स्टोर की शुरूआत कर सकता है।
मौजूदा वक्त में Apple भारत में फ्रेंचाइजी पार्टनर और ऑनलाइन पार्टनर जैसे Amazon और Flipkart से अपनी डिवाइस की बिक्री करती है। लेकिन Apple के ऑनलाइन स्टोर खुलने से ग्राहक सीधे कंपनी से फोन खरीद सकेंगे। जिससे ग्राहक को काफी फ़ायदा मिलेगा। इससे फोन को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। साथ ही कंपनी और ग्राहकों के बीच फोन खरीदारी को लेकर भरोसा बढ़ेगा। साथ ही रिप्लेसमेंट और बाकी सर्विस के लिए भटकना नही पड़ेगा। बता दें कि Apple लगातार भारत में अपनी सेल बढ़ा रही है। ऑनलाइन स्टोर के अलावा Apple कंपनी भारत में ही अपने नए स्मार्टफोन जैसे iPhone SE, iPhone 11 की मैन्यूफैक्चरिंग कर रही है।