1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना वायरस के चलते Apple ने दो से अधिक आईफोन खरीदने पर लगाई रोक

कोरोना वायरस के चलते Apple ने दो से अधिक आईफोन खरीदने पर लगाई रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते Apple ने दो से अधिक आईफोन खरीदने पर लगाई रोक

आज कल कोरोना का कहर लगभग पूरी दुनिया पर देखनें को मिल रहा है इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही चीन में मचाई हुई है। इसके चलते सबसे ज्यादा मुसीबत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को झेलनी पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का असेंबलिंग और कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर रहना।

इसी के चलते एपल ने एक शख्स को दो से अधिक आईफोन खरीदने पर रोक लगा दी है। बता दे, एपल ने यह रोक अपने ऑनलाइन स्टोर्स पर लगाई है। तो दूसरी तरफ ऑफलाइन स्टोर्स पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

बताते चले एपल ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक साइट पर दी है जिसके मुताबिक अमेरिका और चीन समेत कई देश के यूजर्स दो से अधिक आईफोन नहीं खरीद सकते हैं। एपल की वेबसाइट पर जाने पर मीनू बार में आईफोन खरीदने की सीमा दिख रही है। यह नियम आईफोन के सभी मॉडल्स पर लागू है।

हाला की यह पहली बार नहीं है जब एपल ने रोक लगाई हो, इससे पहले साल 2007 में जब पहला आईफोन लॉन्च हुआ था, तब भी एपल ने इस तरह की रोक लगाई थी ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...