एपल ने अपनी नई सर्विस एपल वन को भारत समेत कई देशों में लॉन्च कर दिया है, कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इसकी घोषणा की।
एपल वन एक सब्सक्रिप्शन बंडल है, जिसमें एपल म्यूजिक, टीवी प्लस, आर्केड और आईक्लाउड स्टोरेज सर्विसेस शामिल हैं। एपल वन की कीमत 195 रुपए प्रति माह ( इंडिविजुअल के लिए) और 365 रुपए प्रति माह (फैमिली के लिए) है। अब भारतीय यूजर इसे साइन अप कर सकते हैं।
एपल वन के इंडिविजुअल प्लान में एपल म्यूजिक, एपल टीवी प्लस, एपल आर्केड और 50 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज शामिल है। यदि आप एपल वन फैमिली में अपग्रेड करते हैं, तो आपको 200GB का आईक्लाउड स्टोरेज मिलता है, और सभी बेनेफिट्स को फैमिली शेयरिंग के हिस्से के रूप में परिवार के 6 सदस्यों के साथ शेयर किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके और यूएस में एक तीसरा टियर उपलब्ध है – एपल वन प्रीमियर (2,236 रुपए प्रति माह) – जिसमें एपल न्यूज प्लस और नया एपल फिटनेस प्लस (अभी लॉन्च किया जाना) और 2 टीबी तक का iCloud स्टोरेज मिलता है।