1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. WhatsApp का कमाल का फीचर, तारीख डालकर सर्च कर पाएंगे मैसेज

WhatsApp का कमाल का फीचर, तारीख डालकर सर्च कर पाएंगे मैसेज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WhatsApp का कमाल का फीचर, तारीख डालकर सर्च कर पाएंगे मैसेज

अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) कई सारे फीचर्स लॉन्च करता आया है। वहीं इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप एक और नया फीचर जल्द पेश करने वाला है, जिसका नाम सर्च बाय डेट (Search By Date) है। यूजर्स इस फीचर के जरिए तारीख के हिसाब से किसी भी मैसेज को सर्च कर पाएंगे।

बता दें कि इस फीचर की जानकारी वेब बीटा इंफो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। हालांकि, व्हाट्सएप ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।  

वेब बीटा इंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप का सर्च बाय डेट फीचर टेस्टिंग जोन में है। इस फीचर को सबसे पहले आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फीचर को जल्द ही आम यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...