1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बिना पानी के बिल वसूलने का आरोप, महिलाओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

बिना पानी के बिल वसूलने का आरोप, महिलाओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

फरियादियों ने बताया कि नगर पालिका ने करीब डेढ़ साल पहले उनके घरों में नल कनेक्शन दिए थे, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई।

By: Naredra 
Updated:
बिना पानी के बिल वसूलने का आरोप, महिलाओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

शिवपुरीः कलक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 36 की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर को दिया। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि नगर पालिका ने करीब डेढ़ साल पहले उनके घरों में नल कनेक्शन दिए थे, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। इसके बावजूद लगातार पानी के बिल वसूले जा रहे हैं।

पूजा कोली नामक महिला ने बताया कि पानी न मिलने के कारण उन्होंने पिछले तीन महीने से बिल जमा नहीं किया है। अब नगर पालिका उन पर पेनल्टी लगाने की बात कह रही है। महिलाओं ने कलेक्टर से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराने और अनावश्यक बिल वसूली रोकने की मांग की है।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...