1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अलीबाबा ने मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस बंद किए, यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज बंद

अलीबाबा ने मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस बंद किए, यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीबाबा ने मुंबई और गुरुग्राम ऑफिस बंद किए, यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज बंद

भारत सरकार के द्वारा 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब धीरे धीरे चीनी कंपनियों ने अपने कारोबार को समेटना शुरू कर दिया है।

खबरें है कि चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत से यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज़ का कारोबार बंद कर दिया है।

इसके अलावा  कंपनी अपने ऑपरेशंस भारत में बंद कर रही है। कंपनी ने गुरुग्राम और मुंबई का ऑफिस बंद कर दिया है। 

यूसी ब्राउजर के कर्मचारियों को यह भी कहा गया है कि कंपनी उन्हें कंपनसेट करेगी। यानी कि तनख्वाह की रकम का हिस्सा या कुछ महीने की तनख्वाह दी जाएगी।

ज्ञात हो, यूसी ब्राउसर अलीबाबा की कंपनी है और भारत में यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...