1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया: परशुराम का भी है जन्मदिवस

26 अप्रैल को अक्षय तृतीया: परशुराम का भी है जन्मदिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
26 अप्रैल को अक्षय तृतीया: परशुराम का भी है जन्मदिवस

अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 26 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी।

आपको बता दे, साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक अक्षय तृतीया को भी माना जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं। अक्षय तृतीया पर किया दान और शुभफल की प्राप्ति का कभी भी क्षय नहीं होता।

मानयताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्‍णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्‍म हुआ था। इसलिए इस दिन उनके जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इतना ही नहीं, इसके अलावा सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत इसी अक्षय तृतीया की शुभ तिथि से मानी जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

अपने धन वैभव में अक्षय बढ़ोतरी करने के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्‍सा धार्मिक कार्यों के लिए दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके धन और संपत्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...