1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने कोवैक्सीन लगवाने से किया था इंकार, सगे बुआ-फूफा ने नहीं दिया साथ

अखिलेश यादव ने कोवैक्सीन लगवाने से किया था इंकार, सगे बुआ-फूफा ने नहीं दिया साथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव ने कोवैक्सीन लगवाने से किया था इंकार, सगे बुआ-फूफा ने नहीं दिया साथ

रिपोर्ट- माया सिंह 

नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सगे बुआ और फूफा ने टीका लगवा लिया है । 9 मार्च, दिन मंगलवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह के इकलौती बहन कमला सिंह और बहनोई डॉ. अजंट सिंह ने जिला अस्पताल में कोवैक्सीन लगवाई , जो कि इटावा में रहते है ।

आलम यह है कि, पूर्व मुख्यमंत्रई अखिलेश यादव ने बीती 2 जनवरी को एक प्रेस कन्फ्रेंस में कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते। इस बयान के बाद उनके कई समर्थक और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी कोवैक्सीन का विरोध किया था । लेकिन अब इस मामले में उनके अपने ही रिश्तेदारों का साथ नहीं मिल रहा है।

बता दें कि अजंत सिंह यादव से पहले अखिलेश यादव के चाचा प्रगतिशिल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कोरोना वैक्सीन का समर्थन कर चुके हैं । उन्होनें एक बयान में कहा था कि हम वैज्ञानिकों की विद्वता का स्वागत करते हैं । वे बड़े मेहनत से वैक्सीन बना पाय है , इसलिए वैज्ञानिकों की प्रतिभा और मेधा का सम्मान होना चाहिए । ऐसे में देखना यह होगा कि अखिलेश यादव और उनके बाकी के परिवार वैक्सीन लगवाने के लिये आगे आते हैं या नहीं ।

जानकारी के लिये आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है । इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 साल के ऊपर जो किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उनको टीका लगाया जा रहा है । देश में अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोग कोवैक्सीन लगवा चुके हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...