1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Airtal देगा अपने यूजर्स को एक ही प्लान में मोबाईल से लेके डीटीएच की सर्विस

Airtal देगा अपने यूजर्स को एक ही प्लान में मोबाईल से लेके डीटीएच की सर्विस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Airtal देगा अपने यूजर्स को एक ही प्लान में मोबाईल से लेके डीटीएच की सर्विस

वैसे तो एयरटेल टेलीकॉम बाजार में कई सारे रिचार्ज प्लान उतार चुका है, जिनमें यूजर्स को हाई-स्पीड डाटा के साथ कॉलिंग की सर्विस मिली है। इन प्लांस के अलावा कंपनी ने जियो और वोडाफोन को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल वन प्लान पेश किया है।

इन प्लान में उपभोक्ताओं को एकसाथ मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच की सेवा मिलेगी। हालांकि, उपभोक्ताओं को एयरटेल वन प्लांस के लिए आम रिचार्ज पैक की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

एयरटेल ने इस प्लान को वन एयरटेल प्लान सीरीज के तहत पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 75 जीबी डाटा, कॉलिंग और 350 रुपये तक के चैनल की सर्विस मिलेगी। वहीं, यूजर्स को इन प्लान का भुगतान पोस्टपेड प्लान की तरह करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...