1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. यादव ने करेर के बाद ग्वारा और झिरिया गांव के प्रभावित परिवारों से की भेंट, जिला अस्पताल में घायलों का जानेंगे हाल

सीएम डॉ. यादव ने करेर के बाद ग्वारा और झिरिया गांव के प्रभावित परिवारों से की भेंट, जिला अस्पताल में घायलों का जानेंगे हाल

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने करेर में प्रभावित परिवारों से भेंट के बाद ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया जाकर भी प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत से कार्य लेने का अनुरोध किया।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. यादव ने करेर के बाद ग्वारा और झिरिया गांव के प्रभावित परिवारों से की भेंट, जिला अस्पताल में घायलों का जानेंगे हाल

छिंदवाड़ाः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली से भोपाल होकर छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजन से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।

सीएम डॉ. यादव ने दुर्घटना को बताया पीड़ादायक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। मध्यप्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना के दिन अर्थात गुरुवार 26 मार्च को सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को भी आवश्यक सहायता और उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

इन परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम करेर तहसील मोहखेड़ की श्रीमती सिया पति कृष्णा इनवाती, रामदास पिता सुकलू पराने, दौलत पवार, श्रीमती भागवती पति दान सिंह और श्रीमती शकुन पत्नी लखीचन्द्र यादव के निवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें कहा कि चिंतित न हों। परिवार की दुख की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ है। आपको हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभावित परिवारों के बीच जाकर बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने करेर में प्रभावित परिवारों से भेंट के बाद ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया जाकर भी प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत से कार्य लेने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार परिवारों की सभी संभव सहायता करेगी।

जिला चिकित्सालय में घायलों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम झिरिया भी पहुँचे और वहाँ प्रभावित परिवारों से भेंट की मुख्यमंत्री अब जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा जा रहे हैं वहाँ उपचार रत घायलों से मिलेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...