नई दिल्ली : एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों के जेब ढ़ीली करने की तैयारी कर ली है। मतलब ये कि मोबाइल फोन रिचार्ज कराना अब महंगा हो गया है। कर्ज में डूबी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने भी मंगलवार को टैरिफ में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह बढ़ोतरी मोबाइल कॉल और डेटा टैरिफ में होगी। एक बयान के मुताबिक नई दरें 25 नवंबर से लागू होंगी। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत में 25.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसकी वजह से अब ग्राहकों को 28 दिनों के प्लान के लिए 79 रुपये के बजाए 99 रुपये देने होंगे। पॉपुलर अनलिमिटेड कैटेगरी के प्लान्स में वोडाफोन आइडिया ने दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यहां हमने बताया है कि कौन सा रिचार्ज प्लान कितना महंगा हुआ है।
इससे पहले सोमवार को Bharti Airtel ने भी प्रीपेड मोबाइल टैरिफ को 20 से 25 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया था जो कि 26 नवंबर से लागू होने जा रहा है। एयरटेल और वोडाफोन आईडिया के बाद माना जा रहा है कि रिलायंस जियो भी टैरिफ बढ़ाने का कभी भी ऐलान कर सकती है।
वोडाफोन आईडिया ने टैरिफ बढ़ाने का ऐलान करते हुये कहा है कि टैरिफ बढ़ने से Mobile Average Revenue Per User (ARPU) को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पूरे टेलीकॉम सेक्टर को वित्तीय सकंट से उबारने में मदद मिलेगी। वोडाफोन आईडिया के मुताबिक टैरिफ बढ़ाने के बाद मोबाइल नेटवर्क को सुधारने में मदद मिलेगी।
वोडाफोन आईडिया के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्रीपेड मोबाइल टैरिफ प्लान के लिये पहले 79 रुपये चुकाने होते थे लेकिन टैरिफ बढ़ने के बाद आपको 99 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 28 दिनों के वैलिडिटी वाले ही 149 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये अब 179 रुपये देने होंगे।
कितना महंगा हुआ Vodafone Idea का प्रीपेड टैरिफ
-219 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 269 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 28 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 1 GB data प्रति दिन मिलता है।
-249 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 299 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 28 दिन है. इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 1.5 GB data प्रति दिन मिलता है।
-299 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 359 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 28 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 2 GB data प्रति दिन मिलता है।
-399 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 479 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 56 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 1.5 GB data प्रति दिन मिलता है।
-449 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 539 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 56 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 2 GB data प्रति दिन मिलता है।
-379 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 459 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 84 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 6 GB data मिलता है।
-599 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 719 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 84 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 1.5 GB data प्रति दिन मिलता है।
-699 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 839 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 84 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 2 GB data प्रति दिन मिलता है।
-1499 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 1799 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 365 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 24 GB data मिलता है।
-2399 रुपये के प्रीपेड प्लान के लिये 2899 रुपये चुकाने होंगे, जिसकी वैलिडिटी पीरियड 365 दिन है। इस प्लान के लिये 100 SMS प्रति दिन और 1.5 GB data प्रति दिन मिलता है।
डाटा टॉप अप
-3 GB का टॉप अप data प्लान लेने के लिये पहले 48 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब 58 रुपये देने होंगे।
-12 GB का टॉप अप data प्लान लेने के लिये पहले 98 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब 118 रुपये देने होंगे।
-50 GB का टॉप अप data प्लान लेने के लिये पहले 298 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब 301 रुपये देने होंगे।
-100 GB का टॉप अप data प्लान लेने के लिये पहले 351 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब 418 रुपये देने होंगे।