यह जानकारी देश के रक्षा मंत्रालय ने दी है। अफगानिस्तान में दो दिन पहले तालिबानियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई जिसमें अफगान के कई जवान मारे गए। इसके बाद बुधवार रात अफगानिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में 12 तालिबानी ढेर हो गए।
अफगानिस्तान के स्थानीय न्यूज चैनल टोलो न्यूज के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो दिन पहले ही बहाराक में तालिबानियों व सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें अनेकों जवानों की मौत हो गई।
बयान में बताया गया कि दो रात पहले बहाराक जिले के हजारा कार्लुक गांव में यह हवाई हमला किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि MOD ने इसके कारण स्थानीय लोगों को हुए नुकसान की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।
इससे पहले सूत्र ने बताया कि बुधवार को एक मदरसे को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ( Amrullah Saleh) ने सोशल मीडिया पर हवाई हमले में जख्मी बच्चों के रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद इसका सबूत देखा और सरकारी और नैतिक ऑथोरिटी के साथ इसे लिखा।’ बहाराक में मंगलवार रात ताखर के डिप्टी पुलिस चीफ राज मोहम्मद दूरांदिश और करीब 50 सुरक्षा बल के सदस्यों की झड़प में मौत हो गई थी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बहाराक के मस्जिद-ए-साफिद (Masjid-e-Safid) गांव में तालिबान ने हमला किया। उन्होंने कहा, ‘झड़प में तालिबान को भारी नुकसान हुआ है लेकिन इसके बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं है।
ताखर की राजधानी से बहाराक 15 किलोमीटर दूर है। हमले की चपेट में आए सुरक्षा बल के एक जवान ने कहा, ‘कई घंटों तक तालिबानियों के साथ पुलिस बल का संघर्ष चलता रहा और हमने अनेकों बार मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।