एयर इंडिया को खरीदने के लिए उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाला अडाणी समूह बोली लगाने पर विचार कर रहा है। मीडिया में आई खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहसे कंपनी एयर इंडिया के नीलामी दस्ततावेज देख रही है। सरकार ने एयर इंडिया में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए कंपनियों से आरंभिक सूचना जारी की है।
मुख्य विमानन कंपनी के साथ-साथ सरकार ने सस्ती विमान सेवा देने वाली उसकी अनुषंगी की पूरी और रखरखाव सेवा कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का भी प्रस्ताव किया है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों की माने तो उनका कहना है कि, अडाणी समूह का विलय एवं अधिग्रहण विभाग एयर इंडिया के बोली दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है। कंपनी की ओर से इसमें शुरुआती तौर पर रुचि ली जा रही है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, बोली लगाने का निर्णय जांच-परख के लिए जाएगा। यदि अडाणी समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगाता है तो उसका मुकाबला टाटा समूह, हिंदुजा, इंडिदो और न्यूयॉर्क की इंटरप्स से होगा। इन सभी कंपनियों के अगले माह 17 मार्च की अंतिम तिथि तक इस संबंध में अफने रुचि पत्र जमा करने की उम्मीद है। हालांकि इसपर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।