कटनीः पुलिस द्वारा अवैध बोरिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला थाना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम इटोली का है, जहां कलेक्टर के बिना अनुमति के बोरिंग का काम चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो वाहनों को जब्त किया।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध रूप से बोरिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया था। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम इटोली में बोरिंग मशीन चालक मनी एवं चालक रघुनाथ तिवारी द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति के बोरिंग की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। कार्रवाई में मुख्य भूमिका में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा रहे।
कटनी से संवाददाता सत्येंद्र गौतम की रिपोर्ट