1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. एक रिपोर्ट के मुताबिक 54 फीसदी भारतीय लोग हिंदी में वीडियो देखना करते है पसंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक 54 फीसदी भारतीय लोग हिंदी में वीडियो देखना करते है पसंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक रिपोर्ट के मुताबिक 54 फीसदी भारतीय लोग हिंदी में वीडियो देखना करते है पसंद

ऑनलाइन वीडियो देखने को लेकर यूट्यूब ने भारत में एख रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया है कि, 54 फीसदी भारतीय यूजर्स यूट्यूब पर हिंदी भाषा में वीडियो देखना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ 16 फीसदी लोग अंग्रेजी में, सात फीसदी कन्नड़ में, छह फीसदी तमिल में और पांच फीसदी बांगला भाषा में वीडियो देखते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि भारतीय यूजर्स रोजाना 67 मिनट तक ऑनलाइन वीडियो देखते हैं, जिनमें 70 फीसदी यूजर्स 15 से 34 वर्ष के हैं, जबकि 37 फीसदी यूजर्स ग्रामीण इलाकों से हैं। 

यूट्यूब की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक ऑनलाइन वीडियो यूजर्स की संख्या 500 मिलियन तक पहुंच जाएगी। साथ ही यूट्यूब पर वीडियो देखने वाले यूजर्स की संख्या में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...