1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाईः  SDM पर लगा नाले को बंद करने की अनुमति देने का आरोप

अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाईः  SDM पर लगा नाले को बंद करने की अनुमति देने का आरोप

मोहम्मदपुरा में अवध वाटिका नाम से कॉलोनी के निर्माण किया जा रहा था, कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से नाले को बंद कर रास्ता बना दिया गया था।

By: Naredra 
Updated:
अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाईः  SDM पर लगा नाले को बंद करने की अनुमति देने का आरोप

बुरहानपुर जिले के ग्राम मोहम्मदपूरा में अवध वाटिका नाम से कॉलोनी के निर्माण किया जा रहा था, जिसके चलते नाले पर अतिक्रमण कर नाले को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की बात कही। लेकिन एसडीएम ने नियम विरुद्ध जाकर नाले को बंद करने की परमिशन भी दे दी थी, शिकायत के दो माह बाद आनन फानन में जिला प्रशासन ने मौके पर जेसीबी के माध्यम से नाले का अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

जब मौके पर मीडिया पहुंची तो सभी अधिकारी मौके से फरार हो गए,  जब शिकायतकर्ता रोहन पाटिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाएंगे और जो नियम विरुद्ध परमिशन दी गई है, उस अधिकारी पर भी कार्यवाही करने की मांग की जाएगी।

दरअसल मोहम्मदपुरा में अवध वाटिका नाम से कॉलोनी के निर्माण किया जा रहा था, कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से नाले को बंद कर रास्ता बना दिया गया था, शिकायत होने के दो माह बाद आज आनन फानन में जिला प्रशासन द्वारा नाले से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, वहीं जब अधिकारियों से चर्चा करनी चाही तो भागते नजर आए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...