1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में 15 जुलाई से होगा संतों का महासमागम, श्री जुगलकिशोर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी

पन्ना में 15 जुलाई से होगा संतों का महासमागम, श्री जुगलकिशोर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी

पन्ना के श्री जुगलकिशोर मंदिर में 15 जुलाई से संतों का महासमागम और 16 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, भक्तमाल कथा व भजन संध्या का आयोजन होगा। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना में 15 जुलाई से होगा संतों का महासमागम, श्री जुगलकिशोर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में धार्मिक आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। मंदिरों की नगरी पन्ना स्थित श्री जुगलकिशोर मंदिर परिसर में 15 जुलाई से संतों का विशाल महासमागम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, भक्तमाल कथा और भव्य भजन संध्याओं का आयोजन होगा।

देशभर से जुटेंगे संत-महात्मा

श्री जुगलकिशोर मंदिर प्रांगण में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रसिद्ध संत-महात्मा शामिल होंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

श्री जुगलकिशोर मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या का होगा आयोजन

16 जुलाई से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भक्तमाल कथा का भी श्रद्धालु लाभ ले सकेंगे। प्रतिदिन कथा समापन के बाद प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने की सहभागिता की अपील

पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने इस आयोजन को जिले का अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम बताया है। उन्होंने कहा कि पन्ना श्री जुगलकिशोर सरकार की पावन नगरी है और यहां आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने सभी समाजों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करें और धार्मिक कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें।

श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

रिपोर्टर – राजेश रावत पन्ना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...