1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर आस्था का संगम: अंगारेश्वर में पूजन, बगलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ

सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर आस्था का संगम: अंगारेश्वर में पूजन, बगलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ

महंतों के सान्निध्य में विशेष “मिर्ची यज्ञ” का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के सुखद और सफल भविष्य की कामना की।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर आस्था का संगम: अंगारेश्वर में पूजन, बगलामुखी धाम में मिर्ची यज्ञ

उज्जैनः मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उज्जैन में आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने मंदिरों में विशेष पूजन और यज्ञ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री के 61वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजन-अनुष्ठान आयोजित किया गया, जहां समर्थकों ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं महंतों के सान्निध्य में विशेष “मिर्ची यज्ञ” का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के सुखद और सफल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के मौके पर पूरे शहर में बधाई संदेशों के होर्डिंग्स भी लगाए गए, जिससे उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...