1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. पैर फिसलने से 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने के लिए अंदर डाला गया आक्सीजन और कैमरा

पैर फिसलने से 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने के लिए अंदर डाला गया आक्सीजन और कैमरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पैर फिसलने से 90 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाने के लिए अंदर डाला गया आक्सीजन और कैमरा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

जालोर: एक तरफ कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। राजस्थान के जालोर जिले में गुरुवार को नए खोदे गए 90 फीट के बोरवेल में 4 साल का बच्चा गिर गया।

आपको बता दें कि खोदे गए बोरवेल ऊपर से लोहे की तगारी से ढका हुआ था। जिसे बच्चा खेल-खेल में इसे हटाकर अंदर देख रहा था। तभी, पैर फिसलने से वह अंदर जा गिरा। जिसे बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। जबकि गुजरात से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना लाछड़ी गांव में नगाराम देवासी के खेत की है।

गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे नगाराम के चार वर्ष का बेटा अनिल खेलते हुए बोरवेल को अंदर से देखने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह अंदर जा गिरा। निकट ही खड़ा एक परिजन उसे अंदर गिरते देख जोर से चिल्लाया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मामले की जानकारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की और एक नली के माध्यम से बोरवेल में ऑक्सीजन छोड़ना शुरू कराया। बच्चा ऊपर से नजर आ रहा है,जो कुछ बोल भी रहा है। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। रस्सी से पानी की बोतल पहुंचाई, जिसके बाद बच्चे ने पानी पिया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि उनके पास संसाधन नहीं होने से फिलहाल उसे बाहर निकालने का अभियान शुरू नहीं हो पाया है।

आपको बता दें कि बच्चे को निकालने के लिए गुजरात के गांधी धाम से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उनके पहुंचने में ही चार घंटे लगने का अनुमान है। इसके बाद सही मायनों में राहत कार्य शुरू हो पाएगा। फिलहाल जेसीबी की सहायता से खुदाई करने पर विचार किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...