1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. मोबाइल एप Aarogya Setu को, केवल 13 दिन में 5 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

मोबाइल एप Aarogya Setu को, केवल 13 दिन में 5 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोबाइल एप Aarogya Setu को, केवल 13 दिन में 5 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव के लिए भारत सरकार ने संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया था। आरोग्य सेतु मोबाइल एप ने लॉन्च होते ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

बता दे, इस एप को महज 13 दिनों में 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इतना ही नही आरोग्य सेतु एप दुनिया के सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले एप की सूची में शामिल हो गया है। दरअसल आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

वहीं नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया, आरोग्य सेतु मोबाइल एप को 13 दिन में 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन के 24 घंटे के भीतर ही इस एप को 11 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया था। दरअसल, पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते समय आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करने की अपील की थी।

बताते चले आरोग्य सेतु मोबाइल एप ने साल 2016 में आए पोकेमोन गो गेमिंग एप के रिकॉर्ड को तोड़ा है। पोकेमॉन गो गेमिंग एप को 19 दिनों में 50 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...