1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. 2020 फोर्ड एंडेवर BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, कीमत 29.55 लाख रुपए से शुरू

2020 फोर्ड एंडेवर BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, कीमत 29.55 लाख रुपए से शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
2020 फोर्ड एंडेवर BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, कीमत 29.55 लाख रुपए से शुरू

2020 फोर्ड एंडेवर को कंपनी ने BS6 इंजन के साथ मंगलवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इशमें नया 2.0 लीटर इकोब्लू इंजन दिया है और साथ ही इसमें दुनिया का पहला 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया है।

इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 29.55 लाख रुपए से शुरू हो। कंपनी ने अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा कि, 2020 एंडेवर की शुरुआती कीमत 30 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। उसके बाद इसकी कीमतों में 70,000 रुपए का इजाफा होगा। कंपनी ने कहा कि इस शुरुआती कीमत का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को मिलेहा जो 30 अप्रैल तक अपबनी कार बुक कराएंगे।

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि, 2020 एंडेवर असाधारण क्षमता और ईंधन दक्षता उपलब्ध कराएगी। यह एसयूवी ग्राहकों को उनकी उम्मीद से अधिक प्रदार करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि यह कई नए एसयूवी ग्राहक इस वाहन का चुनाव करेंगे।

बताते चले कि, नई फोर्ड एंडेवर की शुरुआती कीमत 29.55 लाख रुपए है, जो कि 34.70 लाख रुपए तक जाती है। इसमें मिलने वाला नया BS6 2.0 लीटर ईको ब्लू इंजन ज्यादा माइलेज देने के साथ ही उत्सर्जन को भी कम करता है। ईकोब्लू इंजन 170PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 4×2 ड्राइवलाइन के साथ यह सेगमेंट की बेस्ट 13.90 Kmpl और 4X4 वेरिएंट के साथ 12.4 Kmpl की माइलेज देता है। कुल मिलाकर यह पुराने मॉडल के मुकाबले 14 फीसद ज्यादा माइलेज देता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...