1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग जारी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के तहत आज 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। 

दूसरे चरण में सबकी नजरें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल सरयू राय को भाजपा ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने बगावत कते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार चौबे ने कहा, ‘20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,25,038 वोटर हैं, जिसमें 23,93,437 महिला और 90 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए कुल 6,066 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 1,016 बूथ शहरी और बाकी केंद्र ग्रामीण इलाके में है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...