1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जैद दरबार ने गौहर खान से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आई नजर

जैद दरबार ने गौहर खान से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जैद दरबार ने गौहर खान से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आई नजर

गौहर खान अपने स्टाइस और बेबाक अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर नजर आई थीं। इसके अलावा गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाई हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और हाल ही में उन बॉयफ्रेंड जैद दरबार से सगाई भी हुई है।

गौहर खान ने अब कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

गौहर खान  ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। उनकी तस्वीरों को 2 लाख 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फोटो में देखा जा सकता है कि गौहर खान रिंग फ्लॉन्ट करते समय काफी खुश दिख रही हैं। उनकी तस्वीरों पर सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि गौहर खान से जुड़े सोर्स ने बीते दिनों बताया था कि वह और उनके बॉयफ्रेंड जैद दरबार इसी साल 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। शादी का यह कार्यक्रम मुंबई में किया जाएगा।

इस शादी के लिए गौहर खान की बहन निगार खान भी जल्द ही दुबई से भारत आने वाली हैं।  बता दें कि हाल ही में गौहर खान ने जैद दरबार के जन्मदिन पर तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें दोनों साथ ही बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...