भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा अपने डांस से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों धनाश्री वर्मा भले ही दुबई में हों, लेकिन अपने डांस को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

वहीं, हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनाश्री वर्मा नोरा फतेही के सुपरहिट गाने ‘गर्मी’ पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
धनाश्री वर्मा का नोरा फतेही के ‘गर्मी’ सॉन्ग पर डांस करते हुए अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। इसमें उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनका लुक भी काफी कमाल का लग रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर का टॉप पहना हुआ है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
धनश्री वर्मा अकसर अपने डांस से फैंस का दिल जीत लेती हैं, इस बार उन्होंने कुछ हटकर ट्राई किया है, जिसमें वो बेहद कामयाब रही हैं। धनश्री फिलहाल दुबई के एक होटल रूम में क्वारंटीन हैं। जल्द ही वो अपने मंगेतर युजवेंद्र चहल को स्टेडियम में चियर करती हुई नजर आएंगी।