1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. श्री महाकालेश्व मंदिर में VIP एंट्री के लिए फर्जी ‘जॉइंट सेक्रेटरी’ बना युवक गिरफ्तार

श्री महाकालेश्व मंदिर में VIP एंट्री के लिए फर्जी ‘जॉइंट सेक्रेटरी’ बना युवक गिरफ्तार

संदेह होने पर सर्किट हाउस स्टाफ ने आरोपी से पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद संबंधित मंत्रालय से पुष्टि की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि युवक किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है।

By: Naredra 
Updated:
श्री महाकालेश्व मंदिर में VIP एंट्री के लिए फर्जी ‘जॉइंट सेक्रेटरी’ बना युवक गिरफ्तार

उज्जैनः धर्मनगरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने खुद को केंद्र सरकार का जॉइंट सेक्रेटरी बताकर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की। मामला श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में VIP एंट्री से जुड़ा है। सतर्कता के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी एक युवक ने खुद को एविएशन मंत्रालय का जॉइंट सेक्रेटरी बताते हुए पहले मंदिर प्रशासन और फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। आरोपी ने देवास रोड स्थित सर्किट हाउस में दो कमरे बुक करवाए और भस्म आरती में विशेष व्यवस्था कराने का दबाव बनाया।

संदेह होने पर सर्किट हाउस स्टाफ ने आरोपी से पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह टालमटोल करता रहा… इसके बाद संबंधित मंत्रालय से पुष्टि की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि युवक किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार के नाम से भी पत्र भेजकर प्रभाव बनाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की फर्जी पहचान का इस्तेमाल और कहां-कहां किया है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...