1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि देश भर में युवक कांग्रेस द्वारा किसानों के हित के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।

By: Naredra 
Updated:
जबलपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुरः युवक कांग्रेस ने सिविक सेंटर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। जिसमें उदय भानु ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसके बाद कलेक्ट्रेट के लिए रैली के रूप में पहुंचे जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि देश भर में युवक कांग्रेस द्वारा किसानों के हित के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जो किसान विरोधी नीति अपनाकर अमेरिका से ट्रेड डील किया है, उसके विरोध में आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा है। क्योंकि हमें लगता प्रधानमंत्री ने अमेरिका के साथ कंप्रोमाइज किया होगा उससे किसानों को नुकसान होगा।

जब अमेरिका से सोयाबीन और कॉटन वाले प्रोडक्ट्स आएंगे तो जो हमारा इकोनॉमिक स्ट्रक्चर खराब होगा इसके खिलाफ हम लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने केरल और असम में अच्छा चुनाव लड़ा। ईरान और अमेरिका के बीच के बीच चल रहे संघर्ष का असर भारत में देखने को मिला। गैस का सिलेंडर 3500 से ज्यादा महंगे ब्लैक में लेने पड़ रहे हैं। पेट्रोल पंपों के बाहर कितनी लाइन लग रही है।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...