रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: शराब पीकर घर आना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि उसे जिंदगी भर याद रहेगा। आपको बता दें कि गुजरात के सूरत जिले से पति-पत्नी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। एक बालकृष्ण नाम का व्यक्ति रोज शराब पीकर घर आता था, और अपनी पत्नी से मारपीट करता था। उसके इसी आदत से तंग आकर उसकी पत्नी शीतल ने शुक्रवार को क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने ने टैम्पो से पति को बांधकर आधे किमी तक घसीटवा दिया।

दरअसल, कडोदरा गांव में शीतल नाम कि महिला ने शुक्रवार की दोपहर टेम्पो चालक अपने भाई अनिल को घर बुलाया। इसके बाद नशे में धुत पति बालकृष्ण को टेम्पो से बांधकर घसीटना शुरू करवा दिया। जिसे देख गांव के लोग दंग रह गये।
गांव वालों की मानें तो टेम्पो उसका भाई अनिल चला रहा था और बगल में युवक की पत्नी शीतल बैठी थी। टेम्पो रुकने के बाद लोगों ने दोनों भाई-बहन की पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। साथ ही उनके टैंपों को नाले में पलट दिया। पीड़ित बालकृष्ण को गंभीर हालत में सूरत के स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
इस दौरान शीतल ने पुलिस को बताया कि पति बालकृष्ण एक मिल में नौकरी करता है और वो शराब का आदी है। वह रोज शराब पीकर घर आता है और छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता है। इसी से तंग आकर उसने पति को सबक सिखाया।