1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तापमान 38 डिग्री के पार, ठंडाई सामग्री का बाजार गर्म, देसी फ्रिज (मटकों) की बढ़ी मांग

तापमान 38 डिग्री के पार, ठंडाई सामग्री का बाजार गर्म, देसी फ्रिज (मटकों) की बढ़ी मांग

विभिन्न स्थानों पर देशी फ्रिज कहे जाने वाले देशी मटकों की दुकानों पर लोग आवश्यकता अनुसार मटके खरीदने लगे हैं।

By: Naredra 
Updated:
तापमान 38 डिग्री के पार, ठंडाई सामग्री का बाजार गर्म, देसी फ्रिज (मटकों) की बढ़ी मांग

बड़वानीः निमाड़-अंचल का पेरिस कहे जाने वाला यह शहर का वातावरण अब अपनी तासीर पर लौटने लगा है। मार्च माह समापन के साथ ही दिन-रात का पारा बढने से तेज धूप व गर्म हवाओं से शहर झुलसने लगा है।

अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते मार्गों व बाजार में आवाजाही पर असर दिखाई दिया।

गर्मी बढने के साथ ही चौक चौराहों पर लोग गन्ने का रस, फलों का जूस, कुल्फी, आईस्क्रीम और कोल्ड्रिंग्स से राहत पाते नजर आ रहे हैं। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर देशी फ्रिज कहे जाने वाले देशी मटकों की दुकानों पर लोग आवश्यकता अनुसार मटके खरीदने लगे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...