1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शादी के दो साल बाद पत्नी को याद आया पति का काला रंग, छोड़कर चली गई मायके, पति ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा…

शादी के दो साल बाद पत्नी को याद आया पति का काला रंग, छोड़कर चली गई मायके, पति ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा…

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी के दो साल बाद पत्नी को याद आया पति का काला रंग, छोड़कर चली गई मायके, पति ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा…

नई दिल्ली : शादी हुई, हनिमून हुआ, बच्चे भी हुए लेकिन अब पत्नी को पति का काला रंग याद आ गया। वो भी शादी के दो साल बाद। जिसे लेकर पत्नी, पति को छोड़कर मायके चली गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कहती है कि ‘तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती’। अब भला ये सोचिये उस वक्त ये काला रंग पत्नी को नजर क्यों नहीं आया, जब वो शादी कर रहीं थी, शारीरिक संबंध बना रहीं थी और एकसाथ मिलकर रह रही थी।

आपको बता दें कि पत्नी के हाथों प्रताड़ित होने के बाद पति ने अब कोर्ट की शरण ले ली है। वहीं कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर राजस्थान पुलिस ने भी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला श्रीविजयनगर के वार्ड 6 का है। यहां रहने वाले सुमित ने कोर्ट के जरिये अब पुलिस में पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि सुमित की शादी 2019 में सुमरती से हुई थी और अब दोनों के एक बेटी भी। पुलिस में दर्ज मुकदमे के अनुसार सुमित ने पत्नी पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके काले रंग को लेकर पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर रही है।

इस्तगासे के जरिये दर्ज मुकदमे में सुमित ने आरोप लगाया है कि जब उसकी शादी हुई तो ससुराल पक्ष से उसके परिवार ने कोई दान-दहेज नहीं लिया था। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन बाद में पत्नी ने उसके काले रंग पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब वो कहती है कि काले रंग के चलते उसके साथ नहीं रहना चाहती। सुमित ने पत्नी पर 50 हजार रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।

सुमित ने कहा कि कुछ समय पहले पत्नी ने अपने भाई के इलाज के लिये 50 हजार रुपये भी ससुरालवालों को दिलाये थे लेकिन अब वो भी लौटाने से इनकार कर दिया है। सुमित की माने तो पिछले महीने की 11 तारीख को उसकी पत्नी के पिता कृष्णलाल और दो भाई उसके घर आये थे। उस रात खाने में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। सुमित के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे थे। सुमित ने आरोप लगाया है कि उसी रात को उसकी पत्नी घर से 25 हजार की नकदी और जेवर अपने साथ लेकर घर छोड़कर चली गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...