नई दिल्ली : गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक पति को अपनी पत्नी को खुश करना भारी पड़ गया और उसे जले की हवा खानी पड़ी। दरअसल एक शख्स की पत्नी को कोरोना हुआ था, इसे लेकर वह अवसाद में चली गई। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। फिर भी तनाव में थी। पत्नी के इस तनाव को दूर करने के लिए पति ने घर में एक शराब पार्टी आयोजित की। पार्टी में उसने अपने दोस्तों की चार पत्नियों को भी बुलाया, जिससे उसकी पत्नी का मन बहल सकें। सभी पार्टी एंज्वॉय कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंची और सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला सोला थानांतर्गत थलतेज-शिलाज रोड पर स्थित ग्रीन एवेन्यू मेपल काउंटी-1 का है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी का तनाव दूर करना चाहता था इसलिए पार्टी आयोजित की थी।
पुलिस ने बताया कि पार्टी के अपार्टमेंट जी-301 पर चल रही थी। यहां पर एक महिला का सबने मजाक बनाया। उसने फोन पर अपने पति को यह बात बताई। पत्नी का मजाक बनने से नाराज पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और शराब पार्टी की सूचना दी।

किया इन लोगों को गिरफ्तार
पुलिस रात को लगभग पौने नौ बजे फ्लैट में पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पार्टी होस्ट करने वाले केतन पटाड़िया अडानी शांतिग्राम निवासी अनुराधा गोयल (40), सिंधु भवन रोड के अक्षर स्टेडियम की रहने वाली शेफाली पांडे (36), मानेकबाग सोसायटी की प्रियंका शाह (31) और थलतेज में हेलकोनिया अपार्टमेंट की पायल लिंबाचिया (40) शामिल हैं।

बाल-बाल बची होस्ट की पत्नी
केतन पटाड़िया की पत्नी अमोला पटाड़िया (42) को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि उन्होंने शराब नहीं पी थी। पुलिस ने एक लीटर जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल व्हिस्की की बोतल भी जब्त की, जिसमें केवल 100 मिलीलीटर शराब बची थी। बाकी शराब पी जा चुकी थी।

जमानत पर सभी हुए रिहासूत्रों के अनुसार, केतन पटड़िया हीरा व्यवसायी हैं, जिनका कार्यालय मेमनगर फायर स्टेशन के सामने है। पुलिस ने बताया कि हमने केतन पटाड़िया और उन चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत नशे की हालत में पाई गई थीं। गिरफ्तार लोगों को जमानत दे दी गई है।