1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यामी गौतम सेट पर क्यो हुई बेहोश, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

यामी गौतम सेट पर क्यो हुई बेहोश, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यामी गौतम सेट पर क्यो हुई बेहोश, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

अभिनेत्री यामी गौतम फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ की शूटिंग के दौरान सेट पर डेंगू के चलते बेहोश हो गई थीl इस फिल्म में उनके अलावा विक्रांत मेस्सी की अहम भूमिका हैl कोरोना के बाद बॉलीवुड कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग करना शुरू कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/CGR7U6_lt6w/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

करीब चार-पांच महीने बाद वह दोबारा ऐसा कर पा रहे हैंl इस बीच कई कलाकारों के कोरोना पॉजिटिव होने की भी खबरें आती रही हैंl

https://www.instagram.com/p/CGpRu_8FZKx/

यामी गौतम भी बुरे दौर से गुजरी हैl फिल्म गिन्नी वेड्स सनी की शूटिंग से पहले यामी गौतम को डेंगू हो गया था और उन्हें इससे उबरने का अवसर भी नहीं मिलाl इसके चलते एक बार फिल्म के सेट पर गाने की शूट के दौरान 5 या 6 बार रीटेक करने के बाद गर्मी के चलते वह बेहोश हो गई थी।

https://www.instagram.com/p/CGUFf08F5oQ/

यामी गौतम ने कहा, ‘हम फिल्म का गाना शूट कर रहे थेl गर्मी के चलते मैं बेहोश हो गईl मैं डेंगू से पीड़ित थीl इस दौरान आपकी स्किन पूरी तरह से छिल जाती हैl मेरी स्किन के साथ भी ऐसा ही हुआ थाl

मुझे समझ में नहीं आ रहा था, क्या करना चाहिएl मुझे मेरी टीम के लिए भी बुरा लग रहा था क्योंकि कई लोगों की मेहनत इसमें शामिल थी लेकिन सभी लोग बहुत सपोर्टिव रहेl LOL गाने की शूटिंग हमने 1 दिन में पूरी कीl’ यामी ने आगे कहा कि जब वह ठीक हो रही थी, तब टीम ने उनका पूरा साथ दियाl

यामी गौतम कहती है, ‘डेंगू के लिए कोई दवाई नहीं हैl फिल्म के बाद मुझे ठीक होने के लिएबहुत कम समय मिला, पर मैं तैयार थी क्योंकि मुझे पता था कि लोग इंतजार कर रहे हैंl फिल्म की तारीख पड़ चुकी थीl खाने में मैं सिर्फ खिचड़ी खाती थीl

दोनों समय मेरा खाना यही हुआ करता थाl यामी गौतम कहती है, ‘मुझे लगा कि मुझे कुछ खाने की जरूरत है, अन्यथा मैं रात में शूट नहीं कर पाऊंगी, तब मेरी टीम ने कहा, ‘आप अपने वजन की चिंता ना करें और आप कृपया कर खाएंl ताकि आप खुश और एनर्जेटिक रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...