‘बिग बॉस 14′ में इस साल काफी धमाल मच रहा है। सीनियर्स लगातार कंटेस्टेंट्स की क्लास ले रहे हैं और अपनी बातों को मनवा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CGNjdm0hjNx/?utm_source=ig_embed
वहीं, बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट्स ने सारा गुरपाल को बेघर करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ने दी है।
बता दें, सलमान खान ने शनिवार को बिग बॉस 14 का पहला वीकेंड का वार होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने घरवालों की क्लास भी लगाई और खूब मस्ती मजाक भी किया। सलमान खान ने बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए सभी को घर से जाने के लिए भी कह दिया था।
हालांकि, कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ, जिसके बाद बिग बॉस ने यह फैसला सीनियर्स के भरोसे छोड़ दिया।
वहीं, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि सीनिर्यस पंजाबी एक्ट्रेस सारा गुरपाल को घर से बेघर करने का फैसला लेगें। लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।