यदि आप भी एक व्हाट्सएप यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। वैसे तो अधिकतर लोग जेनरल WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई लोग बिजनसे ना होते हुए भी व्हाट्सएप के बिजनेस एप का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे लोगों को WhatsApp ने बड़ा झटका दिया है। व्हाट्सएप ने कहा है कि जल्द ही वह अपने बिजनेस एप यूजर से सेवा के बदले शुल्क लेगा। बता दें कि WhatsApp Business के यूजर्स की संख्या 5 करोड़ से भी अधिक है। नए अपडेट को लेकर कंपनी ने यूजर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।
पे टू मैसेज फीचर का एलान
दरअसल व्हाट्सएप ने बिजनेस एप यूजर के लिए पे टू मैसेज फीचर का एलान किया है जिसके तहत बिजनेस एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से कंपनी पैसे लेगी, हालांकि कितना पैसा लेगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
WhatsApp ने इसकी जानकारी गुरुवार को ब्लॉग के जरिए दी है। व्हाट्सएप ने ब्लॉग में कहा है, ‘हम अपने बिजनेस ग्राहकों को दी जाने वाली कुछ सेवाओं के लिए शुल्क लगाने जा जा रहे हैं।
ताकि अपने दो अरब से ज्यादा यूजर्स को फ्री में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड टेक्स्ट, वीडियो और वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधा उपलब्ध कराते रहे।’ यानी आप अग़र बिज़नेस करते हैं तो आप को व्हाट्सएप्प बिज़नेस के लिए पैसे देने पड़ेंगे।