भरतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के लिए यूएई में हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जा रहा है। विराट के साथ अनुष्का शर्मा भी यूएई में हैं।
5 नवंबर को विराट ने अनुष्का और अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथियों के साथ अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अकसर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन उन्होंने अपने पति का 32वां जन्मदिन शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने हाल ही में पति विराट कोहली के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस फोटो को लेकर फैंस उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की आंखों में उन दोनों को देखकर आंसू आ गए। फोटो के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
अनुष्का शर्मा की इन रोमांटिक तस्वीरों में वह और विराट कोहली एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अपनी एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा उन्हें किस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। विराट और अनुष्का का अंदाज फोटो में काफी क्यूट लग रहा है।
बता दें कि बीते दिन विराट कोहली ने अपना 32वां जन्मदिन बड़े ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। जन्मदिन पर विराट कोहली ने तलवार से केक काटा तो वहीं वहां मौजूद टीम मेंबर ने उनके चेहरे और बालों पर बुरी तरह से चॉकलेट केक लगा दिया।