1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. ये है धरती पर मौजूद सबसे खतरनाक और जहरीले सांप,यहां देखें PHOTOS

ये है धरती पर मौजूद सबसे खतरनाक और जहरीले सांप,यहां देखें PHOTOS

ज़हरीले, विशालकाय और गंभीर रुप से खतरनाक। जी हाँ, सही समझे आप, हम बात कर रहें है दुनिया मे सबसे घातक प्रजातियों में से एक प्रजाती- सांप की।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह 

Deadliest Snake on Planet: ज़हरीले, विशालकाय और गंभीर रुप से खतरनाक। जी हाँ, सही समझे आप, हम बात कर रहें है दुनिया मे सबसे घातक प्रजातियों में से एक प्रजाती- सांप की। दुनिया मे सांपो कि लगभग 3,000 प्रजातियां है। और इन 3,000 प्रजातियो मे से केवल 400 प्रजातियां ही विशेष रूप से विषैली होती हैं। और इनका छोटा सा हिस्सा भी हमारे लिये बहुत घातक होता है।

1. किंग कोबराKing Cobra

दुनिया का सबसे लंबा, सबसे जहरीला सांप। इसकी लंबाई लगभग 18.8 फीट या उस्से ऊपर भी हो सकती है। बता दे कि किंग कोबरा आमतौर पर इंसानो के लिए घातक नहीं होता हैं, क्योंकि वे छिपकलियों, चूहों और बाकि सांपों का शिकार करता हैं। लेकिन इस सांप के जहर में इतना न्यूरोटॉक्सिन होता है कि अगर यह किसी हाथी को डस ले, तो कुछ ही घंटो मे उसे लकवा घ्रसित कर या मौत के घाट उतार सकता है। और अगर यह किसी इंसान को डस ले तो जीवित रहने की संभावना केवल 40 प्रतिशत है।

2. सॉ स्केल्ड वाईपरSaw Scaled Viper

आमतौर पर यह सांप भारत, चीन और एशिया में पाये जाते हैं। ये बिजली की तरह तेज और रात के प्रीय होते हैं। यह इतना खतरनाक है कि अगर इसने आपको काट लिया तो आपको तुरंत महसूस हो जाऐगा। क्योंकी इसके काटते ही सूजन आ जाएगी और आपके मुंह से खून निकलने लगेगा और रक्तचाप कम होने के कारण आपके दिल की धड़कन धीमी हो जाऐगी। और भी दर्दनाक यह है कि अगर आपको इलाज नही मिला तो सिर्फ एक दिन के अंदर आप मर सकते हैं।

3. ब्लैक मम्बाBlack Mamba

अफ्रीका में होने वाली अनगिनत मौतों का कारण है ब्लैक माम्बा, और यह जाना जाता है अपनी अद्भुत हंटिंग स्किल्स और ज़हरीले विष के लिये। यह लगातार 12 बार तक हमला कर सकता हैं और हर बार मे उतना ही ज़हर छोड़ता है। अगर यह चाहे तो एक बार मे 25 लोगो को मारने लायक ज़हर आपके शरीर मे उतार सकता है। और इसके काटते ही आपकी मौत केवल 15 मिनट में हो सकती है।

4. बूमस्लैंग Boomslang

बूमस्लैंग दुनिया भर में लगभग हर जगह पाया जाता है। जिसके चलते दुनिया भर मे लोग इसके शिकार हुऐ हैं। लेकिन मुख्य रूप से इसे दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा अफ्रीका में पाया जाता है। मस्त बात तो यह है कि जब वे काटता है, तो वे 170 डिग्री तक अपने जबड़े को खोल सकता हैं। लेकिन इसके काटने से तुरंत पता नही लगता, कुछ घंटो बाद लक्षण दिखना शुरु हो जाते हैं। आपको चेता दे कि इसके जानलेवा दंश को नज़रअदांज़ करने की या कम आकने कि गलती बील्कुल न करें। जितनी जल्दी हो सके मदद और एंटीवेनम ले।

5. ब्लैक टाइगर स्नेकBlack Tiger Snakes

ब्लैक टाइगर स्नेक जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है और इसका ज़हर बहुत ही घातक होता है। हालांकि सांप के काटने के बाद मृत्यु आमतौर पर छह से 24 घंटों के बीच होती है। लेकिन इसके काटने से केवल आधे घंटे मे मृत्यू हो सकती है। वैसे तो अधिकांश टाइगर स्नेक इंसानों से डरते हैं, लेकिन अगर उन्हें उकसाया जाता है, तो वे आक्रामक हो जाते हैं और हमला करते हैं।

6. इनलैंड ताइपनInland Taipan

सबसे घातक ज़हरीले सांपों के मामले में जो टॉप पे है, वो है ताइपन। इसके काटने से सांस मे दिक्कत, लकवा मारना और मांसपेशियों मे दिक्कत हो सकती है। वैसे तो ताइपन अक्सर शर्मीला, शांत होता है, और हमला करने के बजाय लगभग हमेशा भाग जाएगा। लेकिन, अगर उकसावट मे आके इसने आपको काट लिया और आपने तुरंत इलाज नही लिया तो 30 से 45 मिनट के भीतर आपकी मौत हो सकती है।

7. ईस्टर्न ब्राउन स्नेक

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक के काटने का एक अंश किEastern Brown Snakeसी भी अच्छे खासे जवान को मार सकता है। क्योंकी यह दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला लैंड स्नेक है। ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी और इंडोनेशिया के- भूरे रंग के सांप सबसे ज़्यादा गुस्सेले होते है। और ऑस्ट्रेलिया में सांप के काटने से होने वाली मौतों की लगभग 60% हिस्सेदारी इन्ही सांपो की होती है।

8.वेस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेकWestern Diamondback Rattlesnake

अगला वेस्टर्न डायमंडबैक रैटलस्नेक है, जो आमतौर पर यूनाइटेड स्टटेस के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पाया जाता है। कहा जाता है कि उत्तरी मेक्सिको में सांप के काटने से होने वाली मौतों के लिये सबसे ज्यादा जिम्मेदार है और पूरे यूनाइटेड स्टटेस में सपों की सबसे बड़ी संख्या इनही की है।

9. इंडियन कोबराIndian Cobra

हाँ, हम यहाँ “स्नेक चार्मर्स” के बारे में बात कर रहे हैं, भारत में इंडियन कोबरा को नाग के नाम से जाना जाता है। ये हमारे भारत का सबसे खतरनाक और हिंसक माना जाता है। ये सांप ज्यादातर गांवों, जंगलों या फिर नदियों के किनारे पाया जाता है। इसके काटने से हर साल औसतन 12,000 से 13,000 लोगों की मौत हो जाती है।

10. रसेल वाइपरRussels Viper

रसेल वाइपर मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला सांप है। यह बहुत ही खूंखार और आक्रामक किस्म का होता है। यह ज़यादातर अत्यधिक आबादी वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। और इसी कारण से लोगो का कहना है कि यह वहां के सबसे घातक सांपों में से एक है। कुछ लोगो का यह भी दावा है कि यह सांप फुफकारने के मामले में सबसे तेज है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...