1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. फेसबुक पर अपने आप प्ले हो जाते हैं विडियो, ऐसे ऑफ करें ऑटोप्ले फीचर

फेसबुक पर अपने आप प्ले हो जाते हैं विडियो, ऐसे ऑफ करें ऑटोप्ले फीचर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फेसबुक पर अपने आप प्ले हो जाते हैं विडियो, ऐसे ऑफ करें ऑटोप्ले फीचर

सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इसके ऐप पर दिखने वाले विडियो अपने आप प्ले हो जाते हैं। ऐसे विडियोज पेज लोड होते ही, या फिर ऐप पर स्क्रॉल करते वक्त ही प्ले हो जाते हैं।

इस तरह ऐप और प्लैटफॉर्म पर यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। हालांकि, जरूरी नहीं कि सभी यूजर्स को ऑटोप्ले फीचर पसंद आए और इसके कुछ नुकसान भी हैं।

इसकी वजह से डेटा भी ज्यादा खर्च होता है और कई बार ऐसे विडियो प्ले हो जाते हैं, जो यूजर देखना नहीं चाहता। अगर आप ऑटोप्ले ऑफ करना चाहें तो आसान स्टेप्स फॉलो कर ऐसा किया जा सकता है।

Android User:-

फेसबुक ऐप पर टैप करें और स्क्रीन के टॉप राइट में दिख रहे मेन्यू बटन पर टैप करें।

यहां Settings and Privacy दिखेगा, जिसपर टैप करने के बाद आपको Settings में जाना होगा।

आपको स्क्रॉल डाउन करने के बाद ‘Media and Contacts’ पर टैप करना है।

इसके आप AutoPlay पर टैप करने के बाद आपको Never Autoplay videos पर सेलेक्ट कर देना है।

ios User:-

फेसबुक ऐप ओपन कर स्क्रीन पर नीचे दिख रहे मेन्यू बटन पर टैप करें।

इसके बाद Settings and Privacy पर टैप करने के बाद Settings चुनें।

अब आपको स्क्रॉल करने पर Media and Contacts का ऑप्शन मिलेगा और यहां ‘Videos and Photos’ पर टैप करना होगा।

अब आप यहां दिख रहे Autoplay ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...