1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ कुछ ऐसा के लोगों में मचा हडकंप, देखें वीडियो…

दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान हुआ कुछ ऐसा के लोगों में मचा हडकंप, देखें वीडियो…

भारत में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, और इस दौरान दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तें हैं। आजकल शादियों में ग्रैंड एंट्री का चलन चल पड़ा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

भारत में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, और इस दौरान दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तें हैं। आजकल शादियों में ग्रैंड एंट्री का चलन चल पड़ा है। कुछ ऐसा करना एक कपल (Couple fall on stage) को भारी पड़ गया और वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। जहां एक दूल्हा-दुल्हन ग्रैंड एंट्री लेने के चक्कर में एक झूले पर बैठे हुए हैं। दूल्हा-दुल्हन गोल रिंग की तरह बने झूले पर बैठकर एंट्री लेने ही वाले थे, लेकिन अचानक झूले की रस्सी टूट जाती है और दोनों स्टेज पर 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाते हैं।

जिस समय यह हादसा हुआ उसे देखकर दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग काफी डर गए थे। जैसे ही झूले की रस्सी टूटी वैसे ही शादी समारोह में हलचल मच गई। रायपुर के थानाक्षेत्र तेलीबांधा में एक होटल में यह शादी हो रही थी। एक इवेंट कंपनी को दूल्हा-दुल्हन के ग्रैंड एंट्री और शादी समारोह की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को शादी के दौरान स्टेज पर आतिशबाजी चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री पर लोग डांस कर रहे थे।

बताया जा रहा है के दोनों दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोटें ही आईं हैं जिसके कारण शादी का समारोह कार्यक्रम आधे घंटे बाद पूरा किया गया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...