मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के पक्ष में वोट की अपील की और भाजपा सरकार की कई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला भी किया।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां और पिथौरागढ़ के विकास की दिशा
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज समग्र विकास की दिशा में अग्रसर है और पिथौरागढ़ में हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की योजनाओं का धरातल पर तेजी से कार्यान्वयन किया जा रहा है, जिससे राज्य के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
"हमने थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए।": मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/qru7Eu9y2r
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) January 18, 2025
सीएम ने यह भी कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद पिथौरागढ़ में पर्यटन में तेजी से वृद्धि हुई है, और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए भी सरकार काम कर रही है।
"कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को लैंड जिहादियों का गढ़ बनाया और वोटबैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है।": मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/5QB86u3lbh
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) January 18, 2025
कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने सीमांत क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें और पार्टी के प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनावों में जीत दिलाएं। सीएम धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की सरकार और पार्टी के मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल की जीत से पिथौरागढ़ में तेजी से विकास होगा।