सीहोरः चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज देश के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ प्रसिद्ध देवी धाम माँ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर पहुंचकर माता के दर्शन किए। नवरात्रि के छठे दिन मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए माँ से प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धा का माहौल चरम पर नजर आया। मंत्री दंपत्ति के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि के दौरान सलकनपुर धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और यह स्थल प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है।