1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. बेरोजगार बेटे ने सिर्फ 50 रुपये के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर दहल जाएंगे

बेरोजगार बेटे ने सिर्फ 50 रुपये के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर दहल जाएंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेरोजगार बेटे ने सिर्फ 50 रुपये के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत, मामला जानकर दहल जाएंगे

रिपोर्ट-पल्लवी त्रिपाठी 

नई दिल्ली : आजकल लोग छोटी-छोटी बातों से नाराज़ होकर बड़े कदम उठा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना लोगों पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला दिल वालों की दिल्ली से सामने आया है। जहाँ युवक ने सिर्फ इसलिए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है, क्योंकि उन्होंने बेटे को 50 रुपये देने से मना कर दिया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महेंद्र पाल पत्नी, बेटी और बेटे के साथ नॉर्थ दिल्ली के भरत नगर में रहते थे। जहाँ एक दिन बेटे ने उनसे 50 रुपये मांगे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद बेटा आग बबूला हो गया और चाकुओं से गोदकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है और वह अपने पिता से पैसे मांग रहा था। जिसका इंकार करने पर आरोपी ने ये कदम उठाया। 

पुलिस के मुताबिक, 50 रुपये देने से इंकार करने पर अनिल ने गुस्से में आकर पिता से बहस करना शुरू कर दिया। ऐसे में पिता उसे डांटने लगे तो वो और ज्यादा गुस्सा हो गया। फिर क्या अनिल ने चाकू उठा लिया और अपने पिता के सीने पर दो बार वार किया। अनिल वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पीड़ित को आनन-फानन में दीप चंद बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामले को लेकर दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले की डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस आरोपी अनिल की तलाश कर रही है। हत्या करने के लिए उसने चाकू का इस्तेमाल किया। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...