1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष ने छोटे व्यापारियों और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहे असर को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार, होटल संचालक और चाय बेचने वाले आखिर गैस सिलेंडर कहां से लाएंगे और उनका व्यवसाय कैसे चलेगा?

By: Naredra 
Updated:
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

भोपालः  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गैस सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सिंघार ने कहा कि सरकार ने LPG को लेकर अब तक कोई स्पष्ट और पारदर्शी पॉलिसी जनता के सामने नहीं रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 88 लाख उज्ज्वला कनेक्शन देने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि यदि वैश्विक संकट या युद्ध की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी। क्या सरकार जनता को सिर्फ प्रतीकात्मक कदम उठाने के लिए कहेगी या कोई ठोस योजना भी बनाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने छोटे व्यापारियों और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहे असर को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार, होटल संचालक और चाय बेचने वाले आखिर गैस सिलेंडर कहां से लाएंगे और उनका व्यवसाय कैसे चलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा। सिंघार ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का लाभ आम जनता को नहीं बल्कि कंपनियों को ज्यादा पहुंच रहा है।

उन्होंने मांग की कि सरकार महंगाई से राहत देने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करे और गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...