1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. उर्मिला मातोंडकर को MLC बनाएगी उद्धव सरकार, पहले कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

उर्मिला मातोंडकर को MLC बनाएगी उद्धव सरकार, पहले कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उर्मिला मातोंडकर को MLC बनाएगी उद्धव सरकार, पहले कांग्रेस से लड़ा था चुनाव

महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार ने इन 12 सदस्यों का नाम राज्यपाल के पास विधान परिषद नामांकित सदस्यों के लिए भेजा है। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस से 4 नाम भेजे गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भी 4 और शिवसेना से भी 4 नाम भेजे गए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर है।

शिवसेना के कोटे से फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर विधान परिषद जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद उर्मिला मातोंडकर से फोन पर बातचीत की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में उर्मिला मातोंडकर उत्तर मुम्बई से कांग्रेस के टिकट पर MP का चुनाव लड़ चुकी हैं। हाल ही में कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच छिड़ी जंग में उर्मिला मातोंडकर ने कंगना को निशाने पर लिया था।

वहीं इससे पहले उर्मिला मातोंडकर  ने सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन के राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान दिए गए स्टेटमेंट पर उनका समर्थन करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कंगना को याद करना चाहिए कि जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त हैं, जब कंगना पैदा नहीं हुईं थी।

इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने यह भी कहा कि पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है और कंगना रनौत भी जानती हैं कि उनका गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से ही ड्रग्स निकलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...