1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में उपचार जारी

पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में उपचार जारी

पन्ना जिले के इटवाकला गांव में तेज बारिश के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे खड़े दो ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में उपचार जारी

पन्ना। पन्ना तहसील के ग्राम पंचायत इटवाकला में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे

जानकारी के अनुसार, मथुरा प्रसाद मिश्रा उर्फ बड्डे महाराज (48 वर्ष) और चिरौंजी लाल चौधरी (50 वर्ष) किसी निजी कार्य से गुनौर जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे कोहनी स्थित खेर माता मंदिर के पास अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मंदिर के समीप एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

 

बिजली गिरते ही दोनों हुए अचेत

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों ग्रामीण मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। कुछ समय बाद चिरौंजी लाल चौधरी का पुत्र उन्हें लेने पहुंचा तो दोनों बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को बाइक से इटवाकला पहुंचाया और वहां से जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया।

शरीर का आधा हिस्सा झुलसा, हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों के शरीर का लगभग आधा हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।

 

रिपोर्ट – राजेश रावत, पन्ना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...