शिवपुरीः पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने एवं वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के दो पहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है।

26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर हेलमेट न धारण करने वाले लगभग 500 वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया। हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी एवं हेलमेट न धारण करने वाले सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जाएंगे। यह अभियान संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है।
शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट