1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. गुजरात : पत्नी से छुटकारा पाने के लिए शख्स ने लगा दी थाने में आग, कहा- लंबे समय के लिए जाना चाहता जेल

गुजरात : पत्नी से छुटकारा पाने के लिए शख्स ने लगा दी थाने में आग, कहा- लंबे समय के लिए जाना चाहता जेल

ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि गुजरात (Gujarat News) के राजकोट में घटी सच्ची घटना है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त शख्स ने रविवार को राजकोट शहर में जामनगर रोड पर स्थित बजरंग वाडी पुलिस आउटपोस्ट को आग के हवाले कर दिया और आग लगने के बाद भी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा रहा।

By: Amit ranjan 
Updated:
गुजरात : पत्नी से छुटकारा पाने के लिए शख्स ने लगा दी थाने में आग, कहा- लंबे समय के लिए जाना चाहता जेल

नई दिल्ली : अभी तक आपने पति पीड़ित महिलाओं के ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसमें पत्नी पति से अलग होने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर तलाक की डिमांड करती है। साथ ही अन्य संबंध में पाये जाने पर तलाक के साथ-साथ एक मुआवजे का भी मांग करती है, जिससे वो अपना पालन-पोषण कर सकें। लेकिन इन सभी खबरों से अलग गुजरात से एक ऐसा हैरान करने वाला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए थाने में आग लगा दी।

ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि गुजरात (Gujarat News) के राजकोट में घटी सच्ची घटना है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त शख्स ने रविवार को राजकोट शहर में जामनगर रोड पर स्थित बजरंग वाडी पुलिस आउटपोस्ट को आग के हवाले कर दिया और आग लगने के बाद भी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा रहा।

गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर खुमान सिंह वाला ने कहा कि, ‘बजरंग वाडी में पुलिस पोस्ट को आग लगाने वाले शख्स का नाम देवजी उर्फ देव चावड़ा है। आर्थिक मुश्किलों और घरेलू मसलों को लेकर उसकी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार टकराव और कहासुनी हो रही थी।’ गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में देवो चावड़ा ने बताया कि इन्हीं परेशानियों के चलते उसने पुलिस पोस्ट को आग के हवाले कर दिया।

पूरे मामले में गांधीग्राम पुलिस ने देवजी को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में आरोपी देवजी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से काफी तंग आ गया था और लंबे समय के लिए जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस पोस्ट का आग लगा दी।

बता दें कि आईपीसी की धारा 436 के तहत व्यक्ति को दस साल की जेल या जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि देवजी उर्फ देवो कितने समय तक जेल में रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...