1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. कोरोना से बचने के लिए परिवार को होम्योपैथिक दवा पीना पड़ा भारी, एक परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

कोरोना से बचने के लिए परिवार को होम्योपैथिक दवा पीना पड़ा भारी, एक परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से बचने के लिए परिवार को होम्योपैथिक दवा पीना पड़ा भारी, एक परिवार के 8 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। पिछल कुछ समय से दिन की शुरुआत होते ही, कुछ न कुछ मनहूस खबर सुनने को मिल रहा है। बुधवार को भी दिन की शुरुआत होते ही एक मनहूस खबर छत्तीसगढ़ से सामने आई। माहामारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खेो अपना रहे हैं, जो खतरनाक भी साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया। यहां पर होम्योपैथिक दवाई लेना एक पूरे परिवार को भारी पड़ गया।

आपको बता दें कि दवा लेने बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले बिलासपुर के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सभी ने होम्योपैथिक दवाई ली थी जिसके बाद आठ लोगों की मौत हो गई और पांच को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएमओ का कहना है कि मौत की वजह होम्योपैथिक दवा भी हो सकती है, इसके सबसे बड़ा कारण यह है कि उसमें अल्कोहल होता है। लेकिन  स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

सीएमओ ने आगे बताया कि परिवार वालो ने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 ली थी, जिसमें देश में बनी शराब के साथ 91 फीसदी अल्कोहल मिलाया जाता है। घटना के बाद  चिकित्सक लापता है। मामले का जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस डॉक्टर की तलाश कर रही है। डॉक्टर को कई ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

आपको यह भी बता दें कि डॉक्टर ने घर वालों को जो दवाई दी थी, वह खांसी की दवा थी। जिसको परिवार वालों ने लिया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में ही इनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगी। बुधवार सुबह तक 4 युवकों ने घर पर ही दम तोड़ दिया। बाकी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...